कोलकाता हिन्दी न्यूज | 07 जुलाई 2026: लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों के बाद अब कोलकाता मेट्रो ने भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नए जन विश्वास अधिनियम, 2026 के तहत बिना टिकट यात्रा, कम दूरी का टिकट लेकर ज्यादा दूरी तय करना,
मेट्रो परिसर में धूम्रपान, शराब के नशे में हंगामा या अभद्र व्यवहार करने वालों पर अब पहले से कहीं अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। मेट्रो प्रशासन ने नए नियमों की जानकारी सभी स्टेशनों पर प्रदर्शित करना भी शुरू कर दिया है।
बिना टिकट यात्रा पर अब ₹500 जुर्माना
नए नियमों के मुताबिक अब बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर 250 रुपये की जगह 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।
- इन मामलों को भी बिना टिकट यात्रा माना जाएगा—
- कम दूरी का टिकट लेकर अधिक दूरी तक यात्रा करना।
- किसी दूसरे यात्री के साथ एक ही गेट से बिना वैध टिकट बाहर निकलना।
मेट्रो में धूम्रपान पर ₹2,000 का जुर्माना
मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोच, प्लेटफॉर्म और भूमिगत स्टेशनों में धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नियम तोड़ने पर—
- ₹2,000 तक जुर्माना।
- टिकट या पास जब्त किया जा सकता है।
- जुर्माना न भरने पर अदालत में पेशी।
- अदालत द्वारा ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
शराब के नशे में यात्रा की तो जेल भी हो सकती है
यदि कोई यात्री नशे की हालत में अन्य यात्रियों को परेशान करता है, तो उसे तुरंत मेट्रो से उतार दिया जाएगा।
ऐसे मामलों में—
- ₹1,000 तक जुर्माना।
- 24 घंटे तक की जेल।
- या दोनों सजा एक साथ हो सकती हैं।
अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज पर भी कार्रवाई
मेट्रो परिसर में अभद्र भाषा, अशोभनीय व्यवहार या यात्रियों को असुविधा पहुंचाने पर—
- ₹250 तक जुर्माना।
- टिकट रद्द किया जा सकता है।
- प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर कड़ी सजा
बिना अनुमति मेट्रो ट्रैक या प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर—
- ₹500 जुर्माना।
- जुर्माना न देने पर 3 महीने तक की जेल।
- ₹5,000 तक जुर्माना।
- या दोनों सजा एक साथ दी जा सकती है।
कर्मचारियों पर भी लागू होंगे नियम
मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी शराब के नशे में पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में एक वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान रखा गया है।
यात्रियों से अपील
कोलकाता मेट्रो प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे नए नियमों का पालन करें और सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग दें।
अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को जागरूक करने के लिए सभी स्टेशनों पर अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

