Images 2021 10 17T014943.589

कोलकाताः चॉकलेट से बनी दुर्गा की मूर्ति का दूध में हुआ विसर्जन

कोलकाता। महानगर के अलग-अलग पंडालों में स्थापित की गई माता की मूर्ति का आज पानी में विसर्जन किया जाता है वहीं, कोलकाता की एक मशहूर बेकरी श्रृंखला ने 25 किलोग्राम चॉकलेट की दुर्गा माता की मूर्ति बनाई है, जिसका विजयादशमी के बाद विसर्जन दूध में किया गया और फिर उससे बने मिल्कशेक को वंचित बच्चों में बांटा गया। बेकरी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बेल्जियम चॉकलेट से बनी चार फुट ऊंची देवी दुर्गा की हाथ से बनी मूर्ति ने पूजा के दिनों में पार्क स्ट्रीट में बने उनके मंडप में लोगों को काफी आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि उत्तर कोलकाता में कुम्हारों के केन्द्र कुम्हारटोली में जाकर काफी जानकारी बटौरने के बाद शेफ विकास कुमार और उनकी टीम ने एक हफ्ते से अधिक समय में इसे तैयार किया। टीम ने कोको बटर का इस्तेमाल उसका आधार ठोस बनाने और मूर्ति पर से दरारें छुपाने के लिए किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =