Hotel fire incident: Six-storey hotel was running without fire safety arrangements, owner absconding

कोलकाता होटल अग्निकांड: बिना अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के चल रहा था छह मंजिला होटल, मालिक फरार

कोलकाता। मध्य कोलकाता के मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट स्थित एक छह मंजिला होटल में मंगलवार रात लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन इस घटना ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

प्रारंभिक जांच में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, वहीं होटल का मालिक आग लगने के बाद से फरार बताया जा रहा है मौके पर मौजूद राज्य अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होटल में न तो पर्याप्त अग्निशमन उपकरण थे, न ही वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था।

साथ ही, होटल में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था, जिससे बचाव कार्य में भारी कठिनाई आई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से 13 की मौत आग में झुलसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई। एक अन्य व्यक्ति ने घबराकर नीचे कूदने की कोशिश में जान गंवा दी।

होटल के भीतर पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिससे धुएं का जमाव बढ़ता गया और लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके। होटल में ठहरे मेहमानों ने भी पुष्टि की कि पूरी इमारत में केवल एक ही प्रवेश और निकास द्वार था।

एक चश्मदीद ने कहा, “अगर एक और निकास मार्ग होता तो शायद कुछ और जानें बचाई जा सकती थीं।” इसके अलावा होटल में आग बुझाने के लिए पाइप लाइन तो मौजूद थी, लेकिन आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए रिज़र्व पानी उपलब्ध नहीं था। यदि पानी मौजूद होता तो आग के फैलने से पहले भीतर मौजूद लोग प्राथमिक स्तर पर आग पर काबू पा सकते थे।

यह भी पढ़ें:  चुनाव आयोग ने "टेनी दा" को बनाया अपना शुभंकर

राज्य अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और होटल प्रबंधन की लापरवाही स्वीकार की। उन्होंने कहा कि पूरे भवन में आपात स्थिति से निपटने के कोई इंतज़ाम नहीं थे। हर तरफ कांच की दीवारें थीं, जिससे वेंटिलेशन और स्मोक एग्ज़ॉस्ट की कोई सुविधा नहीं थी।

कई जगह फायर फाइटर्स को कांच तोड़कर आग के स्रोत तक पहुंचना पड़ा। होटल प्रबंधन के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता पुलिस के मुताबिक अग्निकांड सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का गंभीर उदाहरण है, जिसने कई ज़िंदगियां लील लीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  प्रतिनिधिमंडल में कौन जाएगा, यह सरकार नहीं बल्कि पार्टी तय करेगी : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर || गर्मी के चलते स्कूलों में अतिरिक्त व्यवस्था
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *