Kolkata Hotel Fire: Hotel owner and manager arrested

Kolkata Hotel Fire: होटल का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

कोलकाता, (Kolkata) : पश्चिम बंगाल में मध्य कोलकाता के जिस होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी, उसके मालिक और मैनेजर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रितुराज होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को सुबह हिरासत में लिया गया।

जोड़ासांको पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या) और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल से बरामद 14 शवों में से 12 की पहचान कर ली गई है, उनका पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है।

शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और बाकी दो शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। बड़ाबाजार इलाके के मछुआ में स्थित छह मंजिला कम बजट वाले होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे, जब मंगलवार रात 8.10 बजे आग लगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कोलकाता के जिस होटल में मंगलवार शाम को आग लगी, उसमें आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

होटल ऋतुराज की जांच करने के बाद अग्निशमन सेवा के महानिदेशक रणवीर कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इस होटल ने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया। होटल में बुनियादी अग्निशमन तक की व्यवस्था नहीं थी। होटल की फायर सेफ्टी मंजूरी 2022 में ही समाप्त हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  कुर्मियों का आरोप || बंगाल में संथालों को उनके खिलाफ भड़काने की रची जा रही साजिश

रणवीर कुमार के मुताबिक, अधिकतर लोगों की मौत आग में झुलसने नहीं, बल्कि धुएं में दम घुटने की वजह से हुई है, क्योंकि होटल में बाहर निकलने की उचित व्यवस्था नहीं थी। बाहर निकलने के लिए होटल में सिर्फ एक सीढ़ी थी, जो बेहद संकरी थी।

होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल की संकरी सीढ़ियों पर कई शव पाए गए, जबकि बाकी शव होटल के कमरों में पाए गए।

होटल में कोई भी अग्निशमन तंत्र काम करने की स्थिति में नहीं था। इतना ही नहीं, होटल की पहली मंजिल पर एक डांस बार का निर्माण चल रहा था, जिसकी पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल के शिक्षा मंत्री ने बताया- राज्य में हैं‌ केवल 681 रिक्त पद
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *