Images 2022 03 20T173954.823

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता का भविष्य उज्जवल : इरफान पठान

मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि एक कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की यात्रा उल्लेखनीय रही है और इस क्रिकेटर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स का भविष्य उज्ज्वल है। अय्यर को टाटा आईपीएल 2022 से पहले केकेआर का कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने अब तक जिस तरह से टीम का नेतृत्व किया है, उससे सभी को प्रभावित किया है। कोलकाता ने कल पंजाब किंग्स को हराया था और तीन मैचों में दूसरी जीत के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

टाटा आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो के एक एपिसोड के दौरान इरफान पठान ने कहा, श्रेयस अय्यर एक शानदार कप्तान हैं। याद रखें, उन्होंने रोहित शर्मा की तरह सीजन के बीच में कप्तानी शुरू की थी। रोहित को आईपीएल 2013 में आधे रास्ते में मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए, श्रेयस ने कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में अच्छी शुरुआत की और वह कप्तान के रूप में अपने पहले कार्यकाल में अपने निर्णय लेने के कौशल में सुधार करते रहे। लेकिन उनकी कप्तानी की चालें अब प्रमुखता से सामने आ रही हैं। इस सीजन और हम इसके बारे में और बात करेंगे क्योंकि टूर्नामेंट में अभी कई मैच खेले जाने हैं। अय्यर खिलाडियों के कप्तान हैं। वह हर मोड़ पर खिलाडियों का समर्थन करते हैं और जो एक अच्छा नेता होने का संकेत है। उनकी देखरेख में कोलकाता का भविष्य उज्ज्वल है। हमने यह देखा भी है और पहले तीन मैचों में इसकी झलक भी मिली है।

यह भी पढ़ें:  कोहली, रोहित के पास भारत को 13 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाने का अंतिम मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *