25kol2 fire

कोलकाता : बड़ाबाजार के मकान में लगी आग, वृद्ध जख्मी

कोलकाता  महानगर में आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच पोस्ता थानांतर्गत सर हरिराम गोयनका स्ट्रीट स्थित एक मकान के पहले तल्ले पर स्थित कमरे में आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकल के तीन इंजनों ने आधे घंटे में घर में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में घर के अंदर मौजूद एक वृद्ध आंशिक रूप से झुलस गया। घायल वृद्ध का नाम सूरज रतन लाखोटिया है। उसे स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार मकान के पहले तल्ले पर आग लगी देख लोगों ने सूचना पुलिस व दमकल को दी। इस दौरान मकान के पहले तल्ले पर वृद्ध के अकेले रहने की खबर पाकर स्थानीय युवक पहुंचे और उसे बाहर निकाला।

वार्ड नं. 23 के वार्ड को-ऑर्डिनेटर विजय ओझा ने बताया कि सूरज रतन लाखोटिया अपने बेटे बिट्ठल लाखोटिया के साथ मकान के पहले तल्ले पर रहते हैं। जब सूरज अपने घर में भोजन बना रहे थे तभी किसी तरह वहां आग लग गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उनका उद्धार किया गया। दमकल अधिकारियों की प्राथमिक जांच के अनुसार आग संभवत: रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से लगी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर में MFIAIN का माइक्रोफाइनेंस जागरूकता शिविर, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने पर जोर

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ममता ने 2024 में कांग्रेस को सशर्त समर्थन देने की पेशकश की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *