तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर समन्वय संस्था का पंद्रहवां स्थापना दिवस कोलकाता में केंद्रीय समिति के तत्वावधान में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सचिव प्रोफेसर प्रणबेश जाना और वर्तमान महासचिव प्रोफेसर श्यामापद जाना ने मेदिनीपुर समन्वय संस्था का झंडा फहराया।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव रतिकांत मालाकार, कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य शिखा माईती, सह-अध्यक्ष मानस रॉय, सलाहकार मंडल के सदस्य पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. गोपाल चंद्र मिश्रा, मिलन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष सलिलाक्ष रॉय।
छात्र कल्याण कोष के संयोजक प्रोफेसर डॉ. गौर गोपाल माईती, शांति महापात्र, पूर्व संयुक्त सचिव राजकुमार माईती और छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे। वरिष्ठ सदस्य राधाकांत चक्रवर्ती ने दीप प्रज्वलन किया और कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
दूसरे चरण में शैलेंद्र सरकार स्कूल के ऑडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें मंच पर आमंत्रित किए गए अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर 39 मेधावी और गरीब छात्रों को छात्र कल्याण कोष से और स्पॉन्सरशिप के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती हैं, जिनमें बी.सी. माल एजुकेशनल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप फॉर मेडिकल एंड इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, वीरांगना मातंगिनी मेमोरियल स्कॉलरशिप, शहीद खुदीराम मेमोरियल स्कॉलरशिप और स्पेशल स्कॉलरशिप शामिल हैं। इसके अलावा, खेल कोष से दो छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष शिखा माईती, सह-अध्यक्ष मानस रॉय और संयुक्त सचिव डॉ. अरूप कुमार दास ने किया। कार्यक्रम में उमा साहू, वकील अनिमेष भट्टाचार्य, राजकुमार माईती, कोषाध्यक्ष सलिलाक्ष रॉय, बिनोद जाना, संयुक्त सचिव चंचल साहू, संयुक्त सचिव सुरपति प्रधान, गौतम कुमार पान, स्वपन पान, सह-अध्यक्ष सुमन नारायण बाकड़ा, अनुप माईती आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

