Images 2021 08 29T103359.247

कोलकाता : 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम विजय साव है। लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि घटना बीते मंगलवार की है। बहुमंजिला इमारत में बच्ची अपनी मां, दादा और दादी के साथ रहती है।

वारदात वाली रात आरोपित बच्ची को अपने साथ रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स की सीढ़ी तक ले गया था और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उसने बच्ची को धमकी भी दी थी। मटियाब्रूज का रहने वाला आरोपित विजय शादीशुदा है और उसकी छह साल की बच्ची भी है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =