AI revolution in Kolkata Three new AI services launched for doctors and clinics

कोलकाता में एआई क्रांति: डॉक्टरों-क्लिनिकों के लिए तीन नई एआई सेवाएं शुरू

कोलकाता, 19 फरवरी 2026: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, तेज और दक्ष बनाने के उद्देश्य से कोलकाता की तकनीकी कंपनी एसआरएम अर्निक एआई टेक प्राइवेट लिमिटेड ने डॉक्टरों और क्लिनिकों के लिए तीन अलग-अलग एआई-चालित एप्लिकेशन और सेवाएं लॉन्च की हैं।

कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कंपनी की सीईओ डॉ. सतरूपा मंडल और को-फाउंडर ज्ञान श्रीवास्तव ने इन सेवाओं का औपचारिक उद्घाटन किया।

कंपनी का कहना है कि छोटे-बड़े क्लिनिकों और स्वतंत्र प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के दैनिक प्रबंधन, मरीजों से संवाद और डिजिटल उपस्थिति को आसान बनाने के लिए यह पहल की गई है। तीनों सेवाएं प्रशासनिक बोझ कम कर डॉक्टरों को मरीजों की देखभाल के लिए अधिक समय उपलब्ध कराएंगी।

तीन नई एआई सेवाएं

  1. क्लिनिक प्रो प्लस एआई-संचालित क्लिनिक और डॉक्टर प्रैक्टिस मैनेजमेंट सिस्टम। मुख्य विशेषताएं:
    • मल्टी-क्लिनिक और मल्टी-स्टोर समर्थित उन्नत इन्वेंटरी मैनेजमेंट
    • सरल बिलिंग और रेवेन्यू डैशबोर्ड
    • एआई-आधारित त्रुटि जाँच प्रणाली
    • व्हाट्सऐप, एसएमएस और ई-मेल से स्वचालित मरीज संचार
    • डेटा-आधारित एनालिटिक्स डैशबोर्ड
    • इंटीग्रेटेड फार्मेसी मैनेजमेंट
    • एक्सट्रैक्ट-ओसीआर तकनीक से स्वचालित परचेज ऑर्डर अपडेट
    • प्रिस्क्रिप्शन लिखते समय मेडिकल गाइडलाइन आधारित एआई सुझाव
    • कस्टमाइज़ेबल डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन
  2. नाइंटी नाइन एआई टेक क्लिनिक और डॉक्टरों की ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट सेवा। मुख्य सुविधाएं:
    • एआई-चालित डिजिटल उपस्थिति निर्माण
    • गूगल सर्च ऑप्टिमाइज़ेशन
    • प्रोफेशनल मोबाइल-रेस्पॉन्सिव वेबसाइट (होस्टिंग और एसएसएल सहित)
    • आसान अपॉइंटमेंट सिस्टम
    • व्हाट्सऐप इंटीग्रेशन
    • पूरे साल स्वचालित सोशल मीडिया पोस्टिंग और ऑप्टिमाइज़ेशन

    कंपनी का दावा है कि इससे महंगे पारंपरिक मार्केटिंग पर निर्भरता कम होगी और रेफरल-आधारित धीमी वृद्धि की समस्या से राहत मिलेगी।

  3. नाइंटी नाइन क्लिनिक्स डॉट ऑनलाइन एआई-मैनेज्ड ऑन-डिमांड डॉक्टर-मरीज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म। मरीज आसानी से डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं, जबकि डॉक्टरों को रियल-टाइम एआई सहायता मिलती है, जिससे सेवाएं अधिक तेज और प्रभावी बनती हैं।

डॉ. सतरूपा मंडल ने कहा, “हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को तेज करना और डॉक्टरों का प्रशासनिक बोझ कम कर उन्हें मरीजों की देखभाल के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eighteen =