Kolkata: 292 people arrested for using banned firecrackers and causing disturbance

कोलकाता : प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल और अशांति फैलाने के आरोप में 292 लोग गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न हिस्सों से प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और अशांति फैलाने के आरोप में 292 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 500 किलो से अधिक प्रतिबंधित पटाखे भी जब्त किए हैं। गुरुवार को सभी जगहों पर काली पूजा और दिवाली का त्योहार मनाया गया।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को मध्यरात्रि तक प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के आरोप में 117 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा 175 लोग अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए।

अधिकारी ने बताया ‘‘इस तरह के मामलों में शुक्रवार को भी जांच और गिरफ्तारी जारी रहेगी तथा खतरे पर नजर रखने के लिए अगले कुछ दिनों तक अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब चार हजार किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए।

वहीं, पुलिस ने काली पूजा से पहले अभियान तेज करते हुए 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 35 लोगों को प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया और लगभग 3934 किलोग्राम पटाखे जब्त किए।

यह भी पढ़ें:  सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

मंगलवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने शहर के पटाखा बाजार का दौरा किया और काली पूजा व दीवाली के दौरान प्रतिबंधित पटाखों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने सिर्फ पटाखों पर ही नहीं बल्कि पूजा पंडालों में माइक और साउंड बॉक्स के उपयोग पर भी नियंत्रण लगाया है।

कोलकाता पुलिस ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की है। कोलकाता पुलिस का यह सख्त रुख लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण काली पूजा का अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  आरजी कर कांड के बंगाल के मेडिकल कॉलेजों की अनियमितताएं हुई उजागर
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  भवानीपुर उपचुनाव को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई 1 हफ्ते के लिए टली
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + fifteen =