Kolkata : महानगर के आनंदपुर में 16 ताजा बम बरामद

कोलकाता: महानगर में पिछले कुछ समय से और असामाजिक गतिविधियां जोरों पर हैं। एक बार फिर से महानगर में कई ताजा बम बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस ने बीती रात एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आनंदपुर से 16 ताजा बम बरामद किए गए। यह सभी बम शुक्रवार की रात आनंदपुर के गुलशन कॉलोनी के एक घर से बरामद किए गए। एक ही घर में इतने संख्या में ताजा बमों के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर के जिस घर से के ताजा बम बरामद किए गए हैं दावा है कि उसे यहीं से बनाया जाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर बम बरामद करने वाली टीम पहुंची।

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आतंक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां से बम बरामद किया गया चार बदमाश वहीं छिपे हुए थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोहम्मद फैयाज, शेख विक्रम, सद्दाम हुसैन और शेख समीर के रूप में हुई है। सिर्फ बम ही नहीं इस दौरान बम बनाने वाले ढेर सारे मसाले भी बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि भारी संख्या में उससश घर में बम बनाए जाते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बम किसने बनाया और कहां गए।

गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर घर पर छापा मारा था। आगे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *