खड़गपुर ब्यूरो : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट ब्लॉक के जल जमाव वाले क्षेत्र के संकटग्रस्त लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए शुक्रवार को कृषक संग्राम परिषद की पहल पर चांदीपुर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से कोलाघाट के सिद्धा -1 ग्राम पंचायत के उत्तरी ज़ियादा पाडिया पारा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उक्त अस्पताल के डॉ. अबीर बार, डॉ. दीपक जाना ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में परिषद के सचिव नारायण चंद्र नायक और अध्यक्ष गोपाल सामंत भी उपस्थित थे। उक्त चिकित्सा शिविर में लगभग सौ जलजमावों का इलाज करने के साथ-साथ आवश्यक दवा भी दी गई।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal