वाराणसी। रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर रखेंगे तो जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते जाएंगे।
वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी ऐसी कई छोटी-छोटी बातें जिन्हें हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर घर में समृद्धि ला सकते हैं।
📌 घर के मुख्य द्वार के पास कभी भी कूड़ेदान ना रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके पड़ोसी आपके शत्रु बन सकते हैं।

📌 रसोई में रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। अगर आप रात में बर्तन साफ नहीं कर सकते तो उन्हें सिर्फ पानी से धोकर रख दें। इससे धन हानि होने से बचेगी।
📌 सूर्यास्त के समय किसी को भी दूध, दही या प्याज न दें। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की उन्नति और सुख-समृद्धि समाप्त हो जाती है।
📌 रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर रखेंगे तो जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते जाएंगे।
📌 बिस्तर पर बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है और घर में रहने वाले सदस्यों पर कर्ज चढ़ने की संभावना बनी रहती है।
📌 कलश या छोटे पात्र को घर में बने पूजा स्थल या मंदिर के ईशान कोण में हमेशा जल से भरकर रखें। ऐसा करना घर में रहने वाले लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
(संकलित)
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



