955170ee 3e8b 43ed 8e9f 538aa686bb52

जानिए कालसर्प दोष के कारण होने वाली हानियाँ क्या है, पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

पण्डित मनोज कृष्ण शास्त्री, वाराणसी : कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को हर क्षेत्र में करना पड़ता है कड़ा संघर्ष, कुछ भी नहीं मिलता आसानी से। कालसर्प दोष जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में होता है उसे भटकना पड़ता है और छोटी छोटी चीजों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। धनहानि होनी होती है, बचत नष्ट हो जाती है। शिक्षा में रुकावट, नौकरी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कालसर्प दोष जैसा कि इसके नाम से ही ज्ञात होता है कि यह कोई खतरनाक दोष है। ज्योतिष में कालसर्प दोष को लेकर अलग अलग मत है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। कुछ भी आसानी से प्राप्त नहीं होता है।

मान्यता है कि जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष होता है। उसे 40 वर्ष तक संघर्ष करना पड़ता है। कई कई बार व्यक्ति को भटकना भी पड़ता है। कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के पास धन की समस्या बनी रहती है। किसी प्रकार का गंभीर रोग भी हो सकता है, जिससे उसका संपूर्ण जीवन प्रभावित हो सकता है। कालसर्प दोष जीवन में हर मोड़ पर मुश्किल पैदा करता है। शिक्षा में बाधा पैदा कर देता है। घर से अलग करा देता है। नौकरी के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार विश्वासपात्र लोगों से ही धोखा मिलता है। कर्ज बढ़ने लगता है। बैंक बेलेंस नहीं होता है और घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। ऐसे लोगों को अच्छी संगत में बैठना चाहिए और नशा आदि जैसे व्यसनों में नहीं पड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  भारत ने संशोधित यात्रा परामर्श जारी किया, नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी

कालसर्प दोष की स्थिति जन्मकुंडली में तब बनती है जब सभी ग्रह राहू और केतु के मध्य आ जाएं। कुछ ज्योतिष ये मानते हैं कि कालसर्प दोष व्यक्ति को संघर्षशील बनाता है, ऐसे लोग अनुभव के मामले में दूसरे लोगों की तुलना में अधिक होशियार होते हैं। ऐसे लोग कई विद्याओं के जानकार होते हैं भले ही वे किसी स्कूल या कॉलेज में न गए हों। ऐसे व्यक्ति लेखन और राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं। कई महान लोगों की जन्मकुंडली में यह दोष पाया गया है।

जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। राहु, केतु छाया ग्रह हैं लेकिन इनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत अधिक रहता है। इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए एक विशेष पूजा भी की जाती है। जिसका स्थान निश्चित है, समय रहते इसकी शान्ति अवश्य कराये जिससे जीवन में सुख प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : धर्मतल्ला चलो अभियान के लिए टीएमसी ने बुलाई सभा

कुंडली की अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।
जोतिर्विद दैवज्ञ
पण्डित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  परमा एकादशी आज
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *