Horoscope

आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से

।।आज का राशिफल।।
दिनांक : 03 दिसंबर 2021, शुक्रवार

मेष : दिन जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उसमें उनको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल रहेंगे और  उसके कारण आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी माता जी को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष : आज का दिन आपके परिवार में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रेम विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सुखमय रहेगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से जरूरत के समय सहायता ना मिलने के कारण आपका उन पर से विश्वास खत्म हो जाएगा और आपको आज किसी को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।

कर्क : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में आपको धन की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भाई से भी आज कुछ मदद मांग सकते हैं और आपके घर व व्यापार के कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपके व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे।

सिंह : आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे व अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि व्यवसाय में कुछ योजना लंबे समय से रुकी पड़ी थी, तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपके घर में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  काँंचरापाड़ा कॉलेज हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित 'हमारे समय में परसाई' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

तुला : आज के दिन आपकी शिक्षा की रुचि और बढ़ेगी और आपके कुछ नए कार्यों से आपको सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से सोच रहे थे। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवनसाथी के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपको व्यापार से आमदनी कम व खर्च ज्यादा होगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको आपका कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता भी होगी। संतान की उत्तम तरक्की देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको धैर्य से अपने शत्रुओं का नाश करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपसे आज कुछ फरमाइश कर सकता है, जिसे पूरा करने में आज व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। आज व्यापार में वृद्धि के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर पूरी नजर रखनी होगी, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।

मकर : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आज यदि आप अपने संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निर्णय को लेंगे, तो आपको उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल के समय आज आप तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा सत्कार कर सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आज आप यदि किसी नए नौकरी को ज्वाइन करेंगे, तो उसमें भी आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप आमदनी के कुछ नए स्त्रोतों को प्राप्त करेंगे, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आपने अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे घूमने-फिरने जा सकते हैं। यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे हैं अन्यथा लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्यो थोड़ा ना खुश रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  13 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मीन : आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कुछ मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों के प्रति पूरी निष्ठा व भक्ति भाव रखेंगे, जिसके कारण उनके गुरु उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क रहना होगा। यदि आज आपका कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपको अपने व्यवसाय से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

।।आज का पंचांग।।
दिनांक : 03 दिसम्बर 2021

दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्दशी शाम 04:55 तक तत्पश्चात अमावस्या
नक्षत्र – विशाखा दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – अतिगण्ड दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:29 तक
सूर्योदय – 07:02
सूर्यास्त – 17:55
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – अमावस्या, चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार
“अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते”
जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।

समृद्धि बढ़ाने के लिए
कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी।
दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें, जो भी समस्या है हल हो जायेगी।

यह भी पढ़ें:  02 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

आरती में लौंग : सुबह पूजा के बाद आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डाल कर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। आपके हर काम सुगमता से होंगे और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
कच्ची धानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।

खेती के काम में ये सावधानी रहे
ज़मीन है अपनी… खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें …. न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें …और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें … सूर्य को अर्घ्य दें… और प्रार्थना करें” आज जो मैंने पाठ किया …अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं …उनको उसका पुण्य मिल जाये।” तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
जोतिर्विद दैवज्ञ
पं. मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =