Horo

आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से

।।आज का राशिफल तथा पञ्चांग।।
गुरुवार, ०९ दिसम्बर २०२१

मेष : आज का दिन आपके लिये बेहतर रहने वाला है आज सामाजिक क्षेत्र हो अथवा नौकरी- धंधा या अन्य क्षेत्रों में आज के दिन से कुछ न कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे, मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ किसी मनोहर स्थान पर जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी। किसी परिचित के मागंलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते है। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ अथवा शुभ समाचार प्राप्त होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या कुछ हद तक हल होगी। सेहत का ख्याल रखे चोटादि से कष्ट होने के योग भी है। धन लाभ आशाजनक हो जाएगा।

वृष : आज आपके कुछ दिनों से रुके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। मित्र रिश्तेदारों से भी आज मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में आपकी युक्ति काम आएगी। आर्थिक लाभ आशा से कम लेकिन अवश्य होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है। कही सुनी बातो पर यकीन ना करें।

मिथुन : आज आप सांसारिक विषय में कम रुचि रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। लेकिन आज आपके अंदर अहम भावना भी रहेगी किसी की मामूली बात को भी सहन नही कर पाएंगे। आज वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क : आज का आधा भाग दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही अथवा वाहन चलाने में असावधानी के चलते शारीरिक कष्ट हो सकता है। बार बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण मानसिक रूप से भी आप परेशान रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।दोपहर के बाद स्थित में काफी बदलाव आएगा धन की आमद किसी न किसी रूप में होगी लेकिन शारीरिक-पारिवारिक समस्या के चलते आज प्रसन्नता के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।

सिंह : आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचे। हालांकि आज जिस भी कार्य को करेंगे देर-अबेर उसमें सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे लेकिन ज्यादा स्नेह भी आज कलह का कारण बन सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र से आर्थिक लाभ भी होंगे। परिवार जनों का सहयोग कम मिलेगा लेकिन आज सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी। सेहत में थोडी नरमी रहने पर भी परवाह नही करेंगे।

यह भी पढ़ें:  मोहम्मद रफ़ी का यह गाना हम मुकेश की आवाज में सुनते, अगर संगीतकार अभिनेता मनोज कुमार की सलाह मानते...

कन्या : दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी सर अथवा बदन दर्द से शुरुआत होकर पूरे शरीर को शिथिल करेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। छोटी मोटी यात्रा- प्रवास के योग है लेकिन इसमें कठिनाई आएगी। आज किसी के बहकावे में ना आये अपना विवेक लगाए। घरेलू वातावरण आपकी आशा के विपरीत रहेगा।

तुला : आज के दिन आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे लेकिन कार्य के आरंभ में ही नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। धन लाभ बहुत कम होगा। प्रातः से मध्याह्न तक शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता- पिता के साथ मतभेद होगा अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें धोखा होने की संभावना है। जलाशय अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें ।

वृश्चिक : आजके दिन आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखने की जरूरत है। आज आप जिस भी बात को पकड़ लेंगे उसे मनवाकर ही छोड़ेंगे चाहे उससे घर अथवा बाहर वालो को समस्या ही क्यों ना हो साथ मे आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से भी मनमुटाव करा सकती है। कार्य क्षेत्र पर दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। जिसके परिणाम स्वरूप लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न ले। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु : आज के दिन आपके अधिकांश कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसायिक स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी सोचे समझे कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है। संध्या का समय तनाव और थकान वाला रहेगा मनोरंजन के साधन तलाशेंगे। आज भावनाओ में बहकर किसी से भी मन की बात ना बताये अन्यथा आगे के लिये परेशानी खड़ी हो सकती है।

मकर : आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नये पुराने कार्य से धन लाभ होगा। दूर बसने वाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत मध्यान के आस पास नरम हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  राजनीति में महिलाओं की डमीं नहीं वास्तविक भागीदारी की जरूरत

कुंभ : आजके दिन आप तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता रहने से भविष्य की चिंता नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन के आरंभ से मध्याह्न तक मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी इसके बदले संध्या के आसपास आशानुकूल आर्थिक लाभ होगा। किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। मित्र परिचितों से आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

मीन : आज दिन के आरम्भ से ही नकारात्मक विचार मन पर हावी न हो जाएं इसका ख्याल रखने की आवश्यकता है।मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी कुछ न कुछ शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें अन्यथा भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित भी रह सकते है। संतानों की समस्याएँ आपको चिंतित करेंगे। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे।

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
गुरुवार, ०९ दिसम्बर २०२१

सूर्योदय : ०७:०१
सूर्यास्त : ०५:२२
चन्द्रोदय : ११:४४
चन्द्रास्त : २२:४५
अयन : दक्षिणायने
(दक्षिणगोलीय
ऋतु : हेमन्त
शक सम्वत : १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत : २०७८ (राक्षस)
मास : मार्गशीर्ष
पक्ष : शुक्ल
तिथि : षष्ठी (१९:५३ तक)
नक्षत्र : धनिष्ठा (२१:५१ तक)
योग : व्याघात (१०:२८ तक)
प्रथम करण : कौलव
(०८:३४ तक)
द्वितीय करण : तैतिल
(१९:५३ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य : वृश्चिक
चंद्र : कुंम्भ (१०:०९ से)
मंगल : वृश्चिक
(उदित,पश्चिम,मार्गी)
बुध : धनु (अस्त,पूर्व,मार्गी)
गुरु : कुंम्भ (उदय,पूर्व,मार्गी)
शुक्र : मकर (उदय,पश्चिम,मार्गी)
शनि : मकर (उदय,पूर्व,मार्गी)
राहु : वृष
केतु : वृश्चिक

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :
अभिजित मुहूर्त : ११:४९ से १२:३०
अमृत काल : ११:४८ से १३:२१
रवियोग : ०७:०१ से २१:५१
विजय मुहूर्त : १३:५२ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त : १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त : २३:४२ से २४:३७
राहुकाल : १३:२६ से १४:४३
राहुवास : दक्षिण
यमगण्ड : ०७:०१ से ०८:१८
होमाहुति : बुध
दिशाशूल : दक्षिण
अग्निवास : पृथ्वी (१९:५३ तक)
चन्द्रवास : दक्षिण (पश्चिम १०:१० से)
शिववास : नन्दी पर (१९:५३ से भोजन मे)

चौघड़िया विचार :
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा :
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष :
चम्पा (स्कन्द-गुह्य) षष्ठी, पंचक आरम्भ (१०:०९) से, देवप्रतिष्ठा+वाहन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ११:०१ से दोपहर ०२:५६ तक, विवाहादि मुहूर्त कुंम्भ-मेष लग्न प्रातः ११:२७ से सायं ०४:०१ तक आदि।

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय कवि संगम एवं आजाद हिन्द सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से मनाई रंग पंचमी

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २१:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम :
धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (गो, सा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :
वृश्चिक – २९:१७ से ०७:३६
धनु – ०७:३६ से ०९:४०
मकर – ०९:४० से ११:२१
कुम्भ – ११:२१ से १२:४७
मीन – १२:४७ से १४:१०
मेष – १४:१० से १५:४४
वृषभ – १५:४४ से १७:३९
मिथुन – १७:३९ से १९:५४
कर्क – १९:५४ से २२:१५
सिंह – २२:१५ से २४:३४
कन्या – २४:३४ से २६:५२
तुला – २६:५२ से २९:१३

जोतिर्वद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 12 =