जानिए धनतेरस और दिवाली 2023 का शुभ पूजा मुहूर्त

Dhanteras Diwali
प्रतिकात्मक फोटो, साभार : गूगल

वाराणसी। पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दिन शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 पर होगा। धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में होती है। शास्त्री जी ने बताया कि अगर शुभ लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है। इसीलिए धनतेरस कुबेर पूजन के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है।

धनतेरस पूजा मुहूर्त : शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को शाम 05.47 से रात 07.43 तक।

धनतेरस पर खरीदने का मुहूर्त : शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12.35 से शनिवार 11 नवंबर 2023, दोपहर 01.57 तक।

दिवाली पूजन का उत्तम शुभ मूहूर्त :
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत रविवार 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से होगी और सोमवार 13 नवंबर को 2 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए इस बार 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के दिन शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Manoj
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो : 9993874848