Images 2022 09 08T215155.173

कियारा आडवाणी ने हैलो मैगजीन के लिये किया फोटोशूट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फेमस मैगजीन हैलो के लिए फोटोशूट किया है। कियारा ने हैलो मैगजीन के फोटोशूट करवाया है, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा ने अलग-अलग आउटफिट को कैरी किया है। वह इन सभी ऑउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं। कियारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘हैलो’ लिखा है। कियारा के इन लुक्स की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कियारा इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ में काम कर रही हैं।

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जायेगी नंदिता दास की ‘ज़्विगाटो’ : अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्ममेकर नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज़्विगाटो’ 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जायेगी। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘ज़्विगाटो’ को ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ सेक्शन के तहत दिखाया जाएगा। इससे पहले इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इस फिल्म को नंदिता दास ने निर्देशित किया हैं। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2022 तक होने वाला है।

यह भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री दीपिका का जलवा

सलाम वेंकी का निर्देशन करेंगी रेवती : जानीमानी अभिनेत्री रेवती फिल्म सलाम वेंकी के साथ निर्देशन के क्षेत्र में वपासी करने जा रही हैं। सलाम वेंकी का निर्माण सूरज सिंह की बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में काजोल की मुख्य भूमिका है। रेवती ने कहा, “जब सूरज सिंह एक कहानी लेकर मेरे पास आए तो मैं तुरंत एक निर्देशक के रूप में फिर से कदम रखना चाहती थी और जिसके बाद मुझे सलाम वेंकी मिली। सूरज के साथ काम करना प्रोफेशनल रूप से आरामदायक रहा है और परिवार जैसा महसूस हुआ है। मुझे उन पर और बीलाइव प्रोडक्शन के विजन पर पूरा भरोसा है। हम मजबूत रचनात्मक तालमेल साझा करते हैं, जो हमारी आने वाले प्रोजेक्टों में भी दिखाई देगा।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  Bollywood Updates : अभिनेत्री निया शर्मा ने नए फोटो शूट से इंटरनेट पर ढाया कहर
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  हावड़ा में प्रमोटर की गोली मारकर हत्या
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 9 =