IMG 20251205 WA0009

मेदिनीपुर में खुदीराम बोस का जन्मदिन समारोह पालित

खड़गपुर। मेदिनीपुर समन्वय संस्था की मेदिनीपुर टाउन क्षेत्रीय इकाई के आयोजन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारी और फाँसी के फंदे पर प्रथम शहीद खुदीराम बोस का 137वाँ जन्मदिन भव्य आयोजन के साथ मनाया गया।

इकाई की सभापति और पूर्व न्यायाधीश अंजलि सिन्हा, सलाहकार मंडली के दो सदस्य माणिक चंद्र घाटा और अनादी कुमार ने हबीबपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यूनिट के सचिव तरापद बारिक, तीन उपसभापति अमिताभ दास, शंकर चंद्र सेन, सबिता मान्ना, सह सचिव देवी प्रसाद नंदी और सुधीप कुमार खाड़ा, इकाई के कार्यकारिणी समिति के सदस्य विश्वजीत साहू, इंद्रदीप सिन्हा, सदस्य महीतोष कुमार नाथ, अरिंदम भौमिक तथा सह कोषाध्यक्ष डॉ. अरूप कुमार दास ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर इकाई के वरिष्ठ सदस्य श्रद्धेय नंद दुलाल भट्टाचार्य ने इस दिन के महत्त्व और शहीद खुदीराम बोस के जीवन के विषय में विस्तार से चर्चा की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − two =