कोलकाता हिन्दी न्यूज | 29 जुलाई 2026: खिदिरपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कोलकाता पोर्ट मंडल-1 की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिदिरपुर इलाके में पहली बार भारत के महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित की गई।
प्रतिमा का उद्घाटन सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार गांगुली ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सफल विद्यार्थियों का सम्मान
कोलकाता पोर्ट मंडल-1 द्वारा वार्ड संख्या 76 के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
नया पार्टी कार्यालय उद्घाटन
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण वार्ड संख्या 76 में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन रहा। कार्यालय का उद्घाटन कोलकाता पोर्ट मंडल-1 महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना सिंह तथा अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया।
अध्यक्ष का बयान
कोलकाता पोर्ट मंडल-1 के अध्यक्ष प्रतीक पांडेय ने कहा कि वार्ड 76 में भाजपा का यह पहला पार्टी कार्यालय है। उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए समर्पित रहेगा। यहां से क्षेत्र के लोगों की आवाज को मजबूती मिलेगी और उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपस्थिति
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस मौके पर समाजसेवी रंजीत सिंह, दिलीप साव, जयंतो मल्लिक के साथ भाजपा नेता अरविंद तंबोली, उदय शंकर, बीना नंदो दास, महेश राम, मंजू सिंह, अमित सिंह, सीबू दास, सोमनाथ दास, पूर्णेंदु मंडल, तनमय मैती, बुबुल साहू, अरुण दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने खिदिरपुर क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को नई मजबूती प्रदान की है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

