खड़गपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर खड़गपुर के खरीदा फाटक बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन समारोह मनाया गया।
शाम के अंधेरे के बीच जब एक साथ सैकड़ों दीप जले तो कार्यक्रम स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों से सजे मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी प्रदर्शित की गईं। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनसंघ के पश्चिम मेदिनीपुर जिलाध्यक्ष ललित जायसवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन के साथ लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया। आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

