IMG 20211123

खड़गपुर की बेटी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा हुई सम्मानित

  • विनीता जायसवाल ने किया शहर और पश्चिम बंगाल का नाम रोशन

दुर्गेश शुक्ला, खड़गपुर : देश के कोने-कोने में अपनी रचनाओं को देश के प्रसिद्ध समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाने एवं अनेक पत्र-पत्रिकाओं तथा काव्य सम्मेलनों के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी रचनाओं से सबका मन मोहने के बाद बड़ा आयमा, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल की रहने वाली विनीता जायसवाल ने अब तक के विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन कवि सम्मेलन ‘माँ भारती कविता महायज्ञ आयोजन’ में भाग लेकर विश्व कीर्तिमान में अपना स्थान बनाया। इस काव्य सम्मेलन में 500 से अधिक कवियों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। लगभग 25 देशों के रचनाकार इस काव्य सम्मेलन में सम्मिलित हुए तथा यह काव्य सम्मेलन अनवरत 31 अगस्त 2021 से 15 सितंबर 2021 तक चला, जिसका प्रसारण फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर अनवरत होता रहा।

शिक्षा के क्षेत्र में दो बार सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर माननीय राज्यपाल (पश्चिम बंगाल) द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित, शिक्षण के क्षेत्र में 7 वर्षों से स्नातकोत्तर शिक्षिका हिंदी के रूप में कार्यरत एवं लेखन के क्षेत्र में अनेक सम्मान प्राप्त कर चुकीं विनीता जयसवाल सभी युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। जिन्होंने इस उम्र में ही अपने माता-पिता को खोने के बाद भी अपना जज़्बा बनाए रखा और निरंतर संघर्ष करती हुई उन्नति के मार्ग पर प्रयासरत रहीं। विनीता जायसवाल को उनकी इस उपलब्धि पर नगर व जिले के सभी साहित्यकारों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं राम चरण!
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में फिर रेल दुर्घटना, तेल से भरी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eight =