अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। भादवा महोत्सव के उपलक्ष्य में पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के मलिंचा रोड स्थित श्री दादी मंदिर में दो दिवसीय मंगलपाठ एवं भजन आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भजन गायक केदार जोशी ने अपनी मधुर आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, दूसरे दिन भादवा अमावस्या पर मंजू खंडेलवाल, मधु अग्रवाल और बबिता केडिया ने मंगलपाठ किया।
श्री दादी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस दिन झुंझुनू में श्री रानी सती दादी मां का भव्य मेला लगता है, जहां लाखों श्रद्धालु धोक पूजन करने आते हैं।
प्रेम देवी अग्रवाल, दीपक केडिया, सुमित अग्रवाल, राजेश खजांची, वेदप्रकाश खंडेलवाल, बनवारी लाल , राधामोहन और महिला मंडल ने इस आयोजन में पूर्ण सहयोग दिया।
उन्होंने कहा कि भादवा महोत्सव का आयोजन श्री दादी मंदिर में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर है, जिसमें श्रद्धालु दादी जी की भक्ति में लीन होते हैं और उनकी कृपा की कामना करते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

