खड़गपुर : वर्षगांठ पर लिया गौसेवा का संकल्प

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था “दी अध्याय फाउण्डेशन” ‘गऊ सेवा संकल्प दिवस’ के 5वें वर्षगांठ के पावन उपलक्ष्य में ‘ओल्ड सेटलमेंट बालाजी मंदिर गौशाला’ में अध्याय के सभी कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ‘गऊ सेवा’ प्रदान किया।

संस्था इस विशेष कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष गऊ हत्या के पुरजोर विरोध में करती हैं। कार्यक्रम में विशेषकर संस्था के महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया, जिनमें जी. तेजंजलि, जी. कोटेश्वर राव, जगन्नाथ शर्मा, नम्रता वर्मा आदि उपस्थित थे।

संस्था प्रमुख विशाल सक्सेना के अध्यक्षता में सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी ने आजीवन गऊ सेवा एवं रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि गऊ हत्या महापाप है। हमें इस बात को प्रचारित करना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =