खड़गपुर : धर्मतल्ला चलो अभियान के लिए टीएमसी ने बुलाई सभा

खड़गपुर। 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतल्ला चलो अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस की महत्वपूर्ण सभा पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के इंदा में आयोजित की गई।

पार्टी जिला अध्यक्ष सुजय हाजरा, विधायक दीनेन राय, खड़गपुर नगर पालिका की अध्यक्ष कल्याणी घोष, टाउन अध्यक्ष एस. सूर्य प्रकाश राव तथा वरिष्ठ नेता रवि शंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 21 जुलाई की धर्मतल्ला रैली संगठन की संघर्ष गाथा का प्रतीक है। इसमें हर किसी की भागीदारी आवश्यक है। हमें अपने शीर्ष नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को वहां जाकर सुनना चाहिए।

इसी के साथ हमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट जाना होगा। इस मामले में किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को सत्ता में रहने की आत्ममुग्धता से बचना होगा। तभी हम अपनी सफलता को बरकरार रख पाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =