खेल के मैदान में दिखा अनुशासन और प्रतिभा का जोश
तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्थित खड़गपुर साउथ साइड हाई स्कूल की ओर से आयोजित 71वां वार्षिक एथलेटिक मीट 2026 मंगलवार को सेर्सा स्टेडियम में उल्लास, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 10.30 बजे से आरंभ हुए इस खेल आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक, खड़गपुर साउथ साइड हाई स्कूल के एन.आई.एस. कोच एवं राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक्स जज रणजीत दास चौधरी ने किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चक्रवर्ती कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में तापस कुमार माइती, प्रधानाध्यापक, खड़गपुर ट्रैफिक हाई स्कूल मौजूद थे। वहीं जिला स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स काउंसिल, पश्चिम मेदिनीपुर के सचिव सोमनाथ दास ने विशेष अतिथि के रूप में आयोजन की शोभा बढ़ाई।
अन्य गणमान्य अतिथियों में पूर्व विधायक (खड़गपुर सदर) एवं उपाध्यक्ष, एमकेडीए प्रदीप सरकार, पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद सदस्य निर्मल घोष, आईसी खड़गपुर टाउन थाना पार्थ सारथी पाल तथा वार्ड नंबर 26 की पार्षद अनुश्री बेहरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
खेल प्रतियोगिताओं का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक संजय कुमार हांसदा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की समग्र व्यवस्था में शिक्षक-प्रभारी आदित्य त्रिपाठी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
एथलेटिक मीट के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में सफल छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 71वां वार्षिक एथलेटिक मीट विद्यालय के खेल इतिहास में एक और सफल व यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



