IMG 20251120 WA0010

खड़गपुर की चमक जम्मू-कश्मीर में : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में टेबल टेनिस की नई उम्मीदें

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस कोच श्रीपर्णा नंद 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स टेबल टेनिस अंडर-19 बालक और बालिका टीमों को जम्मू-कश्मीर लेकर गईं।

प्रतिभागियों के इस समूह के बालक टीम के कोच नैहाटी के सुमित मुखर्जी और प्रबंधक अभिजीत राणा हैं, जबकि बालिका टीम की कोच खड़गपुर की श्रीपर्णा नंद और मैनेजर मणिशंकर चौधरी हैँ।

बता दें कि श्रीपर्णा बचपन से ही टेबल टेनिस खेल रही हैं। उन्होंने स्कूली स्तर की मिनी ओलंपिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी’ प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया था और राष्ट्रीय स्तर की एक अन्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

अपनी भावना व्यक्त करते हुए श्रीपर्णा नंद ने कहा, “टेबल टेनिस मेरी पहली और सच्ची पसंद है। इसलिए मेरा प्रयास हमेशा जिले में इस खेल को और ऊँचाई पर ले जाने और नए खिलाड़ियों को तैयार करने पर केंद्रित रहता है। इसी दिशा में मैं निरंतर आगे बढ़ रही हूँ।”

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर सहित जंगल महल के खेल प्रेमियों को इस प्रतियोगिता से काफी उम्मीदें है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =