IMG 20230204 WA0014

खड़गपुर : बीनपुर के शिलदा में संगोष्ठी का आयोजन

खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बीनपुर के शिलदा में शनिवार को स्थानीय चंद्रशेखर कॉलेज में “लिंग संवेदनशीलता और कानूनी कार्यवाही” विषय पर एक विशेष चर्चा चक्र आयोजित की गई। इस चर्चा चक्र की मुख्य वक्ता अंजलि सिन्हा थीं। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ सुशांत दे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ सुजाता तिवारी ने की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक अनामिका माजी द्वारा किया गया। साथ ही प्राध्यापक डॉ. निर्मल कुमार मंडल, प्रो. फटिक चंद्र अधिकारी व अन्य ने आलोच्य विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस चर्चा चक्र में 200 से अधिक विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं के विभिन्न अधिकारों और कानूनी सलाह पर चर्चा हुई। अंग्रेजी विभाग के प्रो. अतनु बेरा ने चर्चा पर विशेष प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, 20 की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *