IMG 20210912 WA0022

Kharagpur news : रक्त, जिसका नहीं है कोई विकल्प!!

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : रक्त मानव समाज की ऐसी आवश्यकता है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। इसकी उपलब्धता केवल रक्तदान से की जा सकती है। खड़गपुर के भगवानपुर में आयोजित मिलन ब्वायज क्लब के द्वितीय वार्षिक रक्तदान शिविर में यह बात वक्ताओं ने कही। गणेश पूजा महोत्सव 2021 के अवसर पर आयोजित इस शिविर में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में देवाशीष चौधरी, अंजना साखरे, अमर नाथ चटर्जी, सकल देव शर्मा, नीलू सिंह, देवांशु गांगुली,

बी कलावती तथा महकमा अस्पताल अधीक्षक डॉ. कृष्णेंदु मुखर्जी, लक्ष्मी मुर्मु व अभिषेक अग्रवाल और आयोजक क्लब सदस्यों में अध्यक्ष प्रेम सागर शर्मा , नरसिंह अग्रवाल, चेयरमैन प्रीतम सिंह , सचिव अमित शर्मा, दीपक गुप्ता, अनिल सिंह , जीतू यादव, मन्नू पासवान, मनोज सिंह, मनोज शाह, विशाल मिश्रा, श्रीनू पिल्लै, राजेश शर्मा तथा श्रीनू राव आदि शामिल रहे। शिविर में कुल 62 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त झाड़ग्राम ब्लड बैंक ने संग्रहीत किया। आयोजकों की ओर से सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें:  हिन्दू महासभा ने अनेक नवीन कार्यक्रमों के साथ मनाई श्यामाप्रसाद जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *