खड़गपुर। अखिल भारतीय जनसंघ के खड़गपुर (टाउन) महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। संगठन की ओर से अधिवक्ता मौली दास अधिकारी को अध्यक्ष तथा विधि छात्रा रिमझिम माइती को महासचिव मनोनीत किया गया है।
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, महिला मोर्चा को सांगठनिक स्तर पर सक्रिय करते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने पर जोर दिया जाएगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इधर, अखिल भारतीय जनसंघ, पश्चिम मेदिनीपुर जिला छात्र प्रकोष्ठ के गठन की भी घोषणा की गई है। छात्र प्रकोष्ठ के गठन के साथ जिले में विद्यार्थियों के बीच संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने की दिशा में पहल की गई है।
संगठन से जुड़े लोगों ने नई जिम्मेदारी के लिए मौली दास अधिकारी और रिमझिम माइती को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और छात्र प्रकोष्ठ सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अखिल भारतीय जनसंघ की इन सांगठनिक घोषणाओं को खड़गपुर तथा पश्चिम मेदिनीपुर में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

