IMG 20251121 WA0022

खड़गपुर : तालबागीचा में वोटर जागरूकता की नई पहल

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था भगत सिंह शताब्दी समिति ने शहर के तालबागीचा शरणार्थी कॉलोनी में लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

यहाँ पर समिति का कार्यालय है, जहाँ 2002 के वोटर लिस्ट का फलेक्स लगा हुआ है। इसी ऑफिस में 6 नवंबर से एसआईआर फॉर्म भरने का काम चल रहा है।

भगत सिंह शताब्दी समिति के सचिव जयंत दास ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की प्रक्रिया है, जिसमें वोटर लिस्ट में दर्ज नामों की जांच-पड़ताल होती है ताकि वोटर लिस्ट सही और अपडेट रहे।

तालबागीचा जैसे शरणार्थी कॉलोनी में, जहां अक्सर लोगों को दस्तावेजी प्रक्रिया में डर या असमंजस रहता है, वहां यह पहल खास महत्व की है। समिति के अधिकारी और कार्यकर्ता स्वयं यहां ऑफिस में बैठकर लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।

इससे लोग अपने वोटर रिकॉर्ड की जांच और सुधार आसानी से कर पा रहे हैं, जो उनके नागरिक अधिकारों के लिए जरूरी है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया में, मतदाता को अपना नाम, पता, उम्र आदि की जानकारी देना होती है, जिसे चुनाव आयोग के कर्मचारी वोटर लिस्ट के साथ मिलाकर जांचते हैं।

इससे डुप्लीकेट या मृत वोटरों के नाम हटाए जाते हैं और वोटर लिस्ट साफ-सुथरी बनी रहती है। इसलिए, तालबागीचा कॉलोनी में इस अभिनव पहल का उद्देश्य केवल वोटर लिस्ट अपडेट करना नहीं, बल्कि लोगों के मन से भय और असमंजस हटाकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

समिति इसे एक सामुदायिक सेवा के तौर पर देखती है, जिससे इस कॉलोनी के लोग सुरक्षित और सशक्त महसूस करें। इस तरह, 2002 के वोटर रिकार्ड की मदद से- साथ एसआईआर फॉर्म भरने के इस स्थल आधारित प्रयास ने पूरी 35 नंबर वार्ड और 33 नंबर के चार बूथों में रहने वालों को अधिकतम लाभ पहुंचाया है।

यह पहल एक उदाहरण है कि कैसे स्थानीय संगठन चुनाव प्रक्रिया और नागरिकता संबंधी जटिलताओं को आसान और सभी के लिए सुलभ बना सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =