A9d179a2 111c 453f 951e fef05fa89dba

खड़गपुर नगरपालिका चुनाव : जीते सात तेलुगूभाषी, आंध्र यंग मैन एसोसिएशन ने जताया आभार

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर । मतगणना के बाद खड़गपुर नगरपालिका चुनाव 2022 का अपने-अपने तरीके से विश्लेषण शुरू हो गया है। प्रतिनिधित्व के लिहाज से देखें तो कुल 35 वार्डों वाली नगरपालिका में इस बार सात तेलुगूभाषी जीत कर सभासद बने हैं। बता दें कि चुनाव में शासक दल तृणमूल कांग्रेस ने छह तेलुगू भाषियों को टिकट दिया था। आंध्रा यंग मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा टीएमसी शिक्षक सेल के नेता एस. सूर्य प्रकाश राव ने कहा कि हम नेत्री ममता बनर्जी के आभारी हैं जो उन्होंने छह तेलुगूभाषियों को टिकट दिया, जिसमें से पांच चुनाव जीतने में सफल रहे।

निश्चित रूप से इसके पीछे सांगठनिक सुदृढ़ता और पार्टी जिलाध्यक्ष सुजय हाजरा व विधायक तथा संगठन की जिला समिति के चेयरमैन दिनेन राय के कुशल दिशा-निर्देश का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री के प्रति समाज के लोग पहले ही कृतज्ञ हैं, क्योंकि उन्होंने गत वर्ष ही तेलुगूभाषा को राजकीय भाषा की मान्यता प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि समुचित प्रतिनिधित्व से बाकी समस्याओं का निस्तारण कर शहर का द्रुत विकास संभव हो सकेगा। बता दें कि खड़गपुर में तेलुगूभाषी मतदाताओं की बहुतायत है। शहर में करीब डेढ़ लाख तेलुगू भाषी रहते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  न्यू कूचबिहार स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तमाम राजनीतिक अटकलों पर लगा विराम

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : अभियान पर रहे आंध्रा हाई स्कूल के शिक्षक
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *