तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को खड़गपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाया। मंडल-2 क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 500 दीये जलाए गए, वहीं करीब 3 किलो लड्डू का वितरण कर लोगों के बीच खुशियां बांटी गईं।
शाम ढलते ही एक साथ जलाए गए सैकड़ों दीयों से कार्यक्रम स्थल रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थित लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल-2 के उपाध्यक्ष असित सरकार, मंडल-2 के सचिव गोपी राव तथा शक्ति केंद्र प्रमुख शिवा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनसरोकार से जोड़कर मनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में यह आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन और मिठाई वितरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आपसी उत्साह और सहभागिता का संदेश दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

