स्पोर्ट्स डेस्क, कोलकाता | 03 अक्टूबर 2026: ऑल बंगाल ओपन स्टेट चैंपियनशिप 2026 में खड़गपुर जूनियर्स ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए।
इनमें पांच स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को किया गया था।
शानदार पदक तालिका
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खड़गपुर जूनियर्स ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण तथा दो रजत पदक हासिल किए।
टीम ट्रॉफी और बेस्ट कोच सम्मान
अकादमी के इस प्रदर्शन के लिए टीम को ‘टीम ट्रॉफी’ प्रदान की गई। वहीं अकादमी के कोच सूरज सरोज को ‘बेस्ट कोच मोमेंटो’ से सम्मानित किया गया। सूरज सरोज कुक्कीवॉन, दक्षिण कोरिया से ब्लैक बेल्ट प्रथम डान हैं।
अकादमी का प्रशिक्षण
कोच सूरज सरोज के मार्गदर्शन में अकादमी में ताइक्वांडो के साथ बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अकादमी की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने पर भी विशेष जोर दिया जाता है।
प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से अकादमी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


