खड़गपुर ब्यूरो : “पश्चिम बंगाल ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एंड हेल्थ ओनरशिप एसोसिएशन की वार्षिक महासभा पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर स्थित सामुदायिक भवन में हुई I
इस अवसर पर समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया I अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की कई समस्याएं हैं जिनका निराकरण जरूरी है I
क्योंकि यह वर्ग ग्रामीण परिवेश में समाज के निर्धनतम वर्ग को अपनी सेवाएं देता है I आम समाज के साथ ही राज्य और केंद्र सरकारों को उनकी समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए I जिससे वे और अच्छी तरीके से समाज की सेवा कर सके I
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal