IMG 20261007 WA0025

खड़गपुर : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के संभागीय स्तर के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

खड़गपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 1, आईआईटी खड़गपुर में 32वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026-27 के संभागीय स्तर के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सहायक आयुक्त दिबाकर भोई की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर डॉ. रिकिशा भौमिक, आयोजन स्थल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईटी खड़गपुर की प्राचार्या तथा डॉ. राजीव रावत, VMC सदस्य एवं वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, आईआईटी खड़गपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों के कार्यक्रम में आईआईटी खड़गपुर के विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों को निर्णायक मंडल (Judges) के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में सहायक आयुक्त दिबाकर भोई ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान की भावना और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें:  ओलंपियन सुधा सिंह बनीं पुणे हाफ मैराथन की ब्रांड एंबेसडर

उन्होंने विशेष रूप से कोलकाता क्षेत्र के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा को नए प्रयोगों एवं नवाचारों में बदलने के लिए प्रेरित किया।

इस क्षेत्रीय स्तर के आयोजन में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 206 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यार्थी विज्ञान, ऊर्जा, नवाचार और सतत विकास से जुड़े अपने मॉडल, प्रोजेक्ट एवं विचार प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह आयोजन युवा वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा सतत और ऊर्जा-सक्षम भविष्य के निर्माण की दिशा में नए विचार प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।IMG 20261007 WA0026

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar
यह भी पढ़ें:  पीआरएसआई, भोपाल द्वारा प्रेस्टीज कॉलेज की प्रो. भावना पाठक को मिला अचला अवॉर्ड

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  रेल नगरी खड़गपुर में धूमधाम से मनाई गई वैकुंठ एकादशी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =