Cb91ed10 8b16 4c3b 933f 50532482ffa0

खड़गपुर : मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर व गरीबों के बीच राशन वितरित

खड़गपुर : स्थानीय सामाजिक संस्था राजदेवी मिश्रा संस्थान के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन छत्तीसपाड़ा के बापू पार्क परिसर में किया गया। मेदिनीपुर रोटरी आई हास्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से अमित मिश्रा, दीपक दासगुप्ता, राहुल शर्मा, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, समीर गुहा, सकलदेव शर्मा, कल्पना जोसफ, बी. प्रभाकर राव, ईश्वर राव सहित शहर कइ समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

परीक्षण के साथ दुर्घटना में अपने दोनों पांव गंवा चुके युवक थामस को संस्थान के मुखिया व उनकी टीम ने नकली पांव लगाने के लिये थामस के अभिभावक को एक लाख सत्तासी हजार रुपये का चेक सौपा और नीरव नामक एक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गरीब लोगो में राशन वितरण किया गया। बताया गया कि ‘नीरव’ के माध्यम से हर महीने के प्रथम रविवार को संस्थान की ओर से जरूरतमंद लोगो में मुफ्त राशन वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − twelve =