तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल सरकार के मत्स्य पालन, जलीय संसाधन और मछली बंदरगाह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विप्लव रॉय चौधरी ने आज खड़गपुर के मंडल रेल प्रबंधक के.आर. चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
इस क्रम में मंत्री ने रेलवे से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए रेलवे की भूमिका पर जोर दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने मंत्री के साथ चर्चा में भाग लिया और मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया।
इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के विकास के लिए रेलवे की भूमिका को मजबूत करना और स्थानीय मुद्दों का समाधान करना बताया गया।बताया गया कि मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में ट्रेन परिचालन से सम्बंधित कुछ समस्याएं थी, जिनके निराकरण पर लम्बी चर्चा हुई।
प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा गया कि परिस्थितिजन्य समस्याओं की ओर पैनी नजर है। हर मसले का यथाशीघ्र निस्तारण होगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

