IMG 20250513 WA0001

खड़गपुर : बिजली के खंभे में लगी आग, बिजली गुल, नागरिक परेशान

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर सहित जंगल महल और देश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस असह्य गर्मी में खड़गपुर नगर पालिका वार्ड 8 और 19 नंबर वार्ड के निवासी परेशान हैं। खरीदा क्षेत्र के बिलासमोड़ में 8 नंबर और 19 नंबर वार्ड की सीमा पर बिजली विभाग के खंभे में आग लग गई। आग खंभे में बंधे तार के जाल में फैल गई और आग लगने से हादसा हुआ। यह आगपास के खंभे तक फैल गई।

पिछले साल भी बिलासमोड़ में इसी खंभे में लाइव तार में आग लगने से तार टूटकर गिर गया था। इस बार भी वही समस्या हुई है। आसपास के लोगों की सजगता के कारण बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की खबर सुनकर 19 नंबर वार्ड के काउंसलर राजू गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मिल कर आग बुझाई। लोगों की शिकायत है कि बिजली विभाग सब कुछ देखते हुए भी चुप क्यों है?

समस्या यह है कि सड़क के किनारे बिजली के खंभों पर तारों का जाल लगा हुआ है, जिसमें मोबाइल कंपनियों और केबल लाइनों के तार शामिल हैं। इन्हीं तारों में आज आग लगी। आसपास के इलाकों में बिजली के खुले केबल को बदलकर कवर केबल लगाया गया है, लेकिन बिलासमोड़ से मिलन मंदिर और मछली बाजार तक केबल अभी भी खुला है, जहां आज आग लगी। ऐसे में हादसा होने पर भीषण गर्मियों में लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 5 =