IMG 20261011 WA0011

खड़गपुर : पूजा की खुशियों में जरूरतमंद परिवार भी हुए शामिल, ‘उत्सव आनंद उपहार’ में बांटे गए नए कपड़े और साड़ियां

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। दुर्गापूजा की खुशियां तब और खास हो गईं, जब उत्सव की रोशनी जरूरतमंद परिवारों के घरों तक पहुंची। खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन की ओर से शनिवार की शाम महाषष्ठी के अवसर पर शहर के कुमारपाड़ा चक में ‘उत्सव आनंद उपहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को साड़ियां तथा बच्चों को पूजा के नए कपड़े उपहारस्वरूप प्रदान किए गए। नए वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और महिलाओं के बीच उत्साह साफ दिखाई दिया।

आयोजन का उद्देश्य केवल कपड़े बांटना नहीं, बल्कि दुर्गापूजा की सामूहिक खुशी में उन परिवारों को भी सहभागी बनाना था, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अक्सर त्योहार की खुशियों से दूर रह जाते हैं। कार्यक्रम में दान से अधिक अपनत्व और संवेदना का भाव नजर आया।

खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन की सचिव जया दास ने कहा, “दुर्गापूजा केवल पूजा और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और जरूरतमंद लोगों के साथ संवेदना बांटने का अवसर भी है।

यह भी पढ़ें:  श्री श्री अनुकुल ठाकुर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंदिर का उद्घाटन

हमारी कोशिश है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई बच्चा या परिवार पूजा की खुशी से वंचित न रहे। नए कपड़े और साड़ी देना हमारे लिए महज उपहार नहीं, बल्कि उनके साथ अपनत्व और खुशी साझा करने का एक छोटा-सा प्रयास है।”

उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास करेगी।

महालया की शाम आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि त्योहार की असली रौनक केवल पंडालों और रोशनी में नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर आई मुस्कान में भी होती है। पूजा के नए वस्त्र पाकर बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जुड़ी एक सार्थक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।IMG 20261011 WA0013

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar
यह भी पढ़ें:  भाकपा (माओवादी) बच्चों को शामिल कर रही, सैन्य प्रशिक्षण दे रही : केंद्र

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : लिटिल नेस्ट स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जीता सभी का दिल
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =