अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाला पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर का सामाजिक संगठन “खड़गपुर दिशा फाउंडेशन” शीघ्र ही मल्टी टैलेंट कंपटीशन 2025 का आयोजन करेगा। योगासन और शतरंज प्रतियोगिता सहित अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस का पालन करते हुए शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विभिन्न आयु श्रेणी वर्गों में यह प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से 15 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी 15 अगस्त को होगा।
शहर के कुम्हार पाड़ा में इसे लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तपन कुमार पाल, सचिव सोमनाथ बिशोई, वरिष्ठ पदाधिकारी बलाईपद शीट, चंद्रशेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल पोद्दार, कोऑर्डिनेटर संजीव डांगुआ, असीम बिशोई, रत्ना सेन, शासवती शीट, शम्पा दे, नंदना दास, मीना शर्मा व अर्नव जाना समेत बड़ी संख्या में सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।
भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार व कल्याण मूलक गतिविधियों में फाउंडेशन सदा अग्रणी भूमिका निभाता आया है। कोरोना काल में की गई सामाजिक गतिविधियां शहर वासियों के मन मस्तिष्क में आज भी ताजा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

