खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में 17वाँ श्री नारायणी महामंगल महोत्सव 2025 श्री दादी सेवा ट्रस्ट, खड़गपुर द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे श्री बालाजी मंदिर, 36 पाड़ा से विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
मंगलपाठ वाचिका मधु केडिया, रांची के द्वारा संगीतमय भजनों के साथ मंगलपाठ किया गया। मंगलपाठ में हजारों की संख्या में दादी भक्त शमिल हुए। दादी माँ के भव्य दरबार एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
साथ ही साथ मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया जिसमें ग्रिफिन्स इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष अभिषेक यादव व एमकेडीए के उपाध्यक्ष प्रदीप सरकार ने बच्चों को सम्मानित किया।
संस्था के दीपक केडिया, सुमीत अग्रवाल, राधामोहन गुप्ता, राजेश खजांची, श्रवण अग्रवाल, बनवारी लाल खंडेलवाल, मितेश अग्रवाल, महिला मंडल की बबिता केडिया, विनीता गुप्ता, अंजना अग्रवाल,
किरण देवी अग्रवाल, मंजू खण्डेलवाल, प्रेम देवी अग्रवाल आदि का संपूर्ण आयोजन में सक्रिय योगदान रहा संस्था के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने सबका आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

