अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। कॉमरेड इंद्रजीत गुप्ता खड़गपुर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के गोलबाजार स्थित रवींद्र संस्थान, रक्तदान शिविर और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कॉमरेड विप्लव भट्ट ने किया।
कॉमरेड एमएस हुसैन इस अवसर पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में कॉमरेड अतनु दास, अरूप भट्ट, स्वरूप भट्ट, असित पांजा, सचिव संजीव दास, प्रबीर गुप्ता, प्रोफेसर असलम अहमद आदि प्रमुख रहे। विभिन्न स्कूलों के छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। कुल 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम हर साल 9 जुलाई को रेलवे कर्मचारी आंदोलन के नेता कॉमरेड एनसी रॉय चौधरी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है, लेकिन 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल के कारण इस बार तारीख बदलकर 11 जुलाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी सामाजिक सरोकार के कार्य जारी रखेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



