तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के बुजुर्ग आमरा वामपंथी नेता अनिल दास पर विगत 30 जून को खरीदा में हुए हमले की घटना को लेकर प्रतिवादी नागरिक मंच आगामी 20 जुलाई को नागरिक कन्वेंशन का आयोजन करेगा। जिसमें विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा और नई कमेटी गठित की जाएगी।
गुरुवार को प्रेस मीट में इसकी जानकारी देते हुए नागरिक प्रतिवाद मंच के नेताओं ने कहा कि यह मंच जहां कहीं भी अन्याय अत्याचार होगा, वहां उचित प्रतिवाद करेगा। इस सम्मेलन में स्वयं अनिल दास के साथ ही प्रोफेसर तपन पाल भवन मंडल, देवाशीष दे, समीर गांगुली, सुकुमार सिंह, प्रहलाद पोद्दार, अरुप दत्ता, अनवर, शिप्रा मंडल, समीर गांगुली व अमितेश कुंडू आदि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि दास पर हमले जैसी विभत्स घटना शहर के इतिहास में कभी नहीं हुई। इससे भी अफसोस की बात यह है कि पुलिस की भूमिका इस मामले में बेहद निराशाजनक रही। सोशल मीडिया और नागरिक समाज में व्यापक विरोध होने के बावजूद पुलिस की नकारात्मक भूमिका के चलते ही आरोपित को आसानी से अदालत से जमानत मिल गई।
कहा कि पहले भी शहर में इस प्रकार की कुछ निंदनीय घटनाएं हुई थी। हमें लगता है कि उसे समय यदि इसका समुचित प्रतिवाद और प्रतिकार किया जाता तो शायद दास पर इस प्रकार भीड़ भरे बाजार में हमले जैसी वारदात का दुस्साहस आरोपित नहीं कर पाते। इसीलिए हमने मजबूत प्रतिवादी मंच के गठन का फैसला किया है जो कहीं भी अन्य अत्याचार देखेगा तो तुरंत अपना प्रतिबद्ध दर्ज कराएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

