अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था ‘खड़गपुर सिटीजन फोरम’ की 20वीं वार्षिक महासभा रविवार को केसीएफ पार्क में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2025-2026 के लिए नई संगठन समिति का चयन किया गया।
नई संगठन समिति के पदाधिकारियों में जगदीश प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष; विजय कांत सिंह महासचिव; राधा मोहन खंडेलवाल कोषाध्यक्ष। जबकि बनवारी खंडेलवाल, नवकांत मंडल, मनोरंजन साहा उपाध्यक्ष और दीपक शर्मा, डॉ. मनोज राय संयुक्त सचिव चुने गए।
परामर्शी समिति के सदस्यों में पी. कोटेश्वर राव अध्यक्ष तथा बी. प्रभाकर राव, गिरधारी रुंगटा, अभिनंदन गुप्ता, एस. अशोक कुमार, सदानंद शर्मा सदस्य चुने गए।

अपने संबोधन में फोरम के सदस्यों ने कहा कि खड़गपुर सिटीजन फोरम पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय रूप से शामिल है। फोरम के उद्देश्यों में नेत्र जांच ऑपरेशन शिविर आयोजित करना, बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित करना, कंबल वितरण और अन्य सामाजिक कार्य करना शामिल है।
फोरम की गतिविधियों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को पूरा करना और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। भविष्य में भी संगठन इस पर कायम रहेगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



