तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। निखिल बंग शिक्षक समिति की खड़गपुर महकमा शाखा द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता खड़गपुर शहर के खड़गपुर साउथ साइड हाई स्कूल में आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति के महकमा अध्यक्ष सुशांत कुमार खां ने झंडा फहराया।
इसके बाद शहीद स्मारक और विद्यालय परिसर में स्थित महान व्यक्तियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 विभिन्न विषयों के 30 इवेंट्स में खड़गपुर महकमा शाखा की 14 क्षेत्रीय शाखाओं से आए 252 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शाखा के सचिव जगन्नाथ खां ने किया।
इस अवसर पर जिला शाखा के अध्यक्ष मृणाल कांति नंद, केंद्रीय परिषद के सदस्य तुलसी चरण माईती और प्रवीर कुमार हड़ भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के अंत में सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 24 अगस्त 2025 को मेदिनीपुर में जिला सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। महकमा अध्यक्ष सुशांत कुमार खां ने सभी संबंधित लोगों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन घोषित किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

