अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर टाउन यूथ कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्ञान सिंह सोहनपाल की 8वीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में खड़गपुर एस.डी. अस्पताल द्वारा 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में अमल दास, खड़गपुर नगर पालिका की अध्यक्ष कल्याणी घोष, जिला कांग्रेस समिति के सचिव सचिन कुमार, युवा नेता अमित शर्मा, उज्ज्वल मुखर्जी, बप्पी सरकार, पार्षद मधु कामी, पारामिता घोष, अपर्णा घोष, देवाशीष घोष, छोटन सेन, आलोकेश महापात्र, कोएन सेन, कमल किशोर खन्ना, सुमित शर्मा, राहुल सिंह, मृदुल, अनिल ठाकुर, कुंडू, रवि शंकर पांडेय, प्रदीप सरकार, अनिल दास, हेमा चौबे और पापिया चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भौतिक उन्नति के चरम शिखर पर भी विज्ञान आज तक रक्त का विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त का विकल्प रक्त ही है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहना चाहिए। गर्मियों में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगती है, जबकि मांग बढ़ जाती है।

स्वर्गीय ज्ञान सिंह सोहन पाल को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजीवन राजनीति से जुड़े होने के बावजूद उनका जीवन बेदाग रहा। एक जनप्रतिनिधि के नाते उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए निश्चय ही प्रेरणा स्रोत है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



