तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के भवानीपुर उत्तम चौक पर ठंड के बीच मानवीय सरोकार की एक सादगी भरी तस्वीर देखने को मिली, जब आस्था महिला समिति और यूथ फोरम फॉर सोशल सर्विस के संयुक्त प्रयास से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में करीब 60 लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खड़गपुर टाउन की महिला पुलिस निरीक्षक (आई.सी.) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवाशीष चौधरी, शेख असलम अहमद, जावेद अहमद खान, शेख सत्तार, डॉन दानियाल बास्टिन, राबिका बनर्जी, सागर बाग, आलोक आरिक, मुकेश साहू, मकबूल, मो. शिद्दीक, विजय प्रधान, बितिका माईती और डी. मधुसूदन राव शामिल रहे।
आस्था महिला समिति की अध्यक्ष डी. माधवी, सचिव प्रिया पानो, सक्रिय सदस्य डी.टी. राव के साथ मौसमी विश्वास और रीना हल्दर ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं यूथ फोरम फॉर सोशल सर्विस की ओर से सचिव एस.ए. खान, सलाहकार माणिक मंडल, सहायक सचिव शेख एकराम तथा उद्घोषक कमाल अहमद मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक सीधी राहत पहुँचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। आयोजकों ने संकेत दिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक प्रयास लगातार जारी रखे जाएंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

