तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। (पश्चिम मेदिनीपुर) लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के विरोध के आह्वान के साथ सोमवार को खड़गपुर के गोलबाजार क्षेत्र में भारतीय जनता मजदूर सेल की ओर से सभा और रैली का आयोजन किया गया।
गोलबाजार स्थित दुर्गेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित सभा के समापन के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ रैली निकाली गई। रैली ने गोलबाजार क्षेत्र की परिक्रमा की।
सभा में प्रदेश नेतृत्व की ओर से विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वजीत मिश्रा उपस्थित रहे। जिला समिति की ओर से अध्यक्ष संजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम बेरा, महासचिव गौतम राय और समापन घोष सहित उपाध्यक्ष, सचिव तथा अन्य सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर खड़गपुर के टोटो, ऑटो तथा विभिन्न कारखानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभा में सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके बाद निकाली गई रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संदेश दिया गया। भारतीय जनता मजदूर सेल के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ की ओर से पूजा मिश्रा ने संवाद प्रतिनिधि को उक्त जानकारी दी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

