IMG 20250618 WA0034

खड़गपुर : लोधा- शबर जनजाति युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता शिविर

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंग लोधा शबर उन्नयन बोर्ड के तत्वाधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से खड़गपुर महकमा शासक दफ्तर के मीटिंग हॉल में जनजाति लोधा शिक्षित युवक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनजाति लोधा समुदाय के शिक्षित युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षाश्री और अन्य प्रशिक्षण प्रदान किए गए।

इस शिविर में भूमि अधिकार यानि जिन लोगों के पास जमीन के पट्टे नहीं हैं या जिनके पट्टे रिकॉर्ड नहीं हुए हैं, उनके लिए समाधान ढूंढने का प्रयास किया गया। वहीं बाल विवाह रोकने पर जोर देते हुए इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकारी अनुदान और ऋण के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाएं भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें संदीप टुडू, अतिरिक्त जिला शासक (सामान्य), पीओ कुम बीसीडब्ल्यू/डीडब्ल्यूओ, मनीष दास, खड़गपुर के एसडीओ योगेश पाटिल, पश्चिम बंगाल लोधा- सबर विकास बोर्ड के अध्यक्ष बलाई चंद्र नायक, सदस्य, रंजीत दास (वाइस चेयरमैन, झाड़ग्राम), देवी सबर, सुकुमार मल्लिक, बंकिम भक्त, नयन सबर, मंगल सबर और शांति सबर (बांकुड़ा जिला) आदि प्रमुख रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =